नोएडा, फरवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा। एंबिशस कॉन्क्लेव फाउंडेशन के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित सांस्कृतिक समारोह के दौरान ग्रेटर नोएडा के भगवत शर्मा को सम्मानित किया गया। साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। भगवत शर्मा ने अपनी प्रेरणादायक घटना साझा की, जिसमें उन्होंने दक्षिण कोरिया की कंपनी देवू मोटर में प्रशिक्षण के दौरान पाए डॉलर से भरे पर्स को पूरी ईमानदारी से प्रशासन विभाग को सौंपा और इसके लिए ऑनेस्टी अवॉर्ड से सम्मानित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.