नोएडा, मई 11 -- सीवर, सड़क और जल निकासी बेहतर होगी अन्य गांवों को भी आदर्श बनाने की योजना यह भी पढ़ें- सड़क, चौराहे और पार्क का सौंदर्यीकरण होगा ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जैतपुर-वैशपुर को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के साथ सीवर, सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट सहित सभी जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही चरणबद्ध तरीके से अन्य गांवों को भी आदर्श ग्राम बनाने की योजना है।पेयजल आपूर्ति व्यवस्था अधिकारी के मुताबिक पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जैतपुर- वैशपुर गांव को पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए नलकूप की मरम्मत कराई जाएगी। गांवों में गंगाजल की आपूर्ति की भी तैयारी चल रही है। प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने गांवों के संपूर्ण विकास की योजना बनाई है। इसके तहत सभी मूलभूत सुविधाएं एक...