नोएडा, मार्च 15 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-वन आईटीबीपी गोलचक्कर का आकार छोटा करने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही चारों डिवाइडर की लंबाई भी कम की जा रही है। यह काम अगले छह माह में पूरा हो जाएगा। इससे गोलचक्कर पर जाम की समस्या दूर हो जाएगी। सुबह व शाम के वक्त व्यस्त घंटों में जाम लगने लगा है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक गोलचक्कर की चौड़ाई परिधि में यानी चारों तरफ 2.5 मीटर और चारों डिवाइडर की लंबाई 2.7 मीटर कम की जा रही है। गोलचक्कर के पास सड़क चौड़ी होने से ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहेगा। नया रूप देकर सौंदर्यीकरण का भी कार्य किया जाएगा। वहीं सेक्टर बीटा-1 रामपुर गोलचक्कर का आकार भी छोटा कर नया रूप दिया जाएगा। दरअसल शहरी क्षेत्र का विस्तार और बसावट बढ़ने से सड़कों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.