ग्रेनो की 6000 कंपनियों के 25 लाख से अधिक लोगों के खातों में पीएफ का ब्याज
नोएडा, जुलाई 24 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ग्रेटर नोएडा ने ईपीएफओ 3.0 और साइट्स लागू होने के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि खातों का वार्षिक लेखा अपडेट कर लिया है। इसी के साथ 6000 कंपनियों के 2508235 लोगों के बैंक खातों में पीएफ का ब्याज की राशि भी पहुंचा दी गई है। शुक्रवार को सेक्टर 24 स्थित ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय में यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान ग्रेटर नोएडा के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम वैभव सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि ईपीएफओ 3.0 के अंतर्गत सदस्य सेवाओं को अधिक तेज, सरल और डिजिटल बनाया गया है। ऑटो क्लेम सेटलमेंट की सीमा एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है। बीमारी, शिक्षा, विवाह और आवास संबंधी दावों का निस्तारण तीन दिन के भीतर किया जा रहा है। बीमारी में एक वित्तीय वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.