नोएडा, जून 10 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रेटर नोएडा की हवा बुधवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। शहर का एक्यूआई 225 दर्ज किया गया। लगातार दो दिनों से एक्यूआई खराब श्रेणी में बनी हुई है। नोएडा में ग्रेटर नोएडा के मुकाबले वायु प्रदूषण कम रहा। यहां का एक्यूआई 134 रहा। एक दिन पहले के मुकाबले हवा और बेहतर हुई। बारिश की स्थिति में दोनों शहरों में वायु प्रदूषण और कम होगा। जिले में वायु प्रदूषण मापने वाली 11 नई मशीनों को स्थापित करने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्थानों की जानकारी वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को भेज दी है। यहां की टीम जल्द जिले का दौरा करेगी। स्थानों का जायजा लेने के बाद मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। निरीक्षण के बाद मशीनों के स्थानों को बदला भी जा सकता है। यह भी पढ़ें- UP Rain Alert: भीषण गर्मी के बीच आय...