नोएडा, मई 1 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक शनिवार को होगी। इसमें रखे जाने वाले प्रस्तावों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट, पेयजल बिल के बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) समेत किसानों और आवंटियों के हितों से जुड़े 20 से अधिक प्रस्ताव रखे जाएंगे। प्राधिकरण बने बनाए फ्लैटों के बकायेदारों के लिए भी ओटीएस ला सकता है। नीतिगत और संवेदनशील प्रस्तावों को सीईओ के द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक उद्योग से संबंधित प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। साथ ही, जमीन खरीद और किसानों को राहत देने संबंधी कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। साथ ही महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी बोर्ड के समक्ष रखी जाएगी। जमीन खरीद पर बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च किया जा सकता है।---...