ग्रेनो की बहुमंजिला इमारतों में आग से सुरक्षा की जांच की जाएगी
नोएडा, जून 26 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। शहर की बहुमंजिला इमारतों में आग से सुरक्षा की जांच की जाएगी। इसकी शुरुआत व्यावसायिक इमारतों से की जाएगी। इस काम के लिए विशेष समिति गठित की जाएगी। निरीक्षकों द्वारा व्यावसायिक परिसर और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग से बचाव के लिए क्या प्रबंध किए गए हैं। प्राधिकरण ने यह फैसला बीते दिनों लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद लिया है। कोचिंग सेंटर में आग लगने से छात्र -छात्राओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से लोग डर गए हैं। अधिकारी के मुताबिक बहुमंजिला इमारत में आग से बचाव के लिए किए गए सुरक्षा मानकों की जांच के लिए जल्द समिति गठित की जाएगी, जिसमें विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मानचित्र व फायर एनओसी में खामियां, 10 कोचिंग संस्थान किए सील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.