नोएडा, अप्रैल 11 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के प्रमुख मार्ग और गोलचक्करों को सजावटी (डिजाइनर) स्ट्रीट लाइट से रोशन किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सूचना जारी कर कंपनियों से बाजार दर की जानकारी मांगी है। कंपनी का चयन कर दो माह के भीतर काम शुरू किया जाएगा। इससे अंधरे वाले स्थानों की समस्या भी दूर होगी। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, सेक्टरों के आंतरिक हिस्सों के साथ मुख्य सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना पर काम शुरू किया गया है। शहर को बेहतर बनाने का प्रयास है। योजना के तहत प्रमुख सड़कों और गोलचक्कर को डिजाइनर स्ट्रीट लाइट से सजाया जाएगा। इसके लिए सूरजपुर-कासना मार्ग, 130 मीटर चौड़ी सड़क, 105 मीटर सड़क, नासा पार्किंग गोलचक्कर आदि प्रमुख सड़कों को चिह्नित किया गया है। सबसे पहले सूरजपुर-का...