नोएडा, जून 22 -- ग्रेटर नोएड, सीएल मौर्य। शहर की आधुनिक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में उद्योग लगाने और फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा। औद्योगिक के आठ और ग्रुप हाउसिंग के दो भूखंडों की योजना एक साथ शुरू की गई है। इसमें पंजीकरण की प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के चालू होने के बाद निवेश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। कई बड़ी कंपनियां यहां आने को तैयार हैं। औद्योगिक भूखंडों की योजना में पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 24 जुलाई और ग्रुप हाउसिंग की योजना में पंजीकरण की आखिरी तारीख 16 जुलाई निर्धारित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...