नोएडा, मार्च 26 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित और डूब क्षेत्र में बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों में बिजली का कनेक्शन नहीं मिलेगा। मामला तूल पकड़ने पर नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने साफ कर दिया है कि उन्हीं जगहों पर बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाता है, जहां पर प्राधिकरण से मंजूरी प्राप्त होती है। पहले से लागू इस नियम को सख्त कर दिया गया है। लोगों को कॉलोनाइजरों के चंगुल में फंसने से बचाने के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जागरूक भी किया जा रहा है। शहर के सेक्टरों और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी संभालने वाली कंपनी एनपीसीएल की टीम द्वारा किए गए सर्वेक्षण में पाया गया है कि ग्रेटर नोएडा के कुछ गांवों में भूमाफिया यानी कॉलोनाइजरों द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में भूखंड खरीदने ...