नोएडा, मार्च 20 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। अवैध कालोनियों में बिजली कनेक्शन पर रोक के बाद भी लोगों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस पर ग्रेटर नोएडा के सीईओ ने संज्ञान लिया है। गुरुवार को नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के एमडी के साथ अपने दफ्तर में बैठक कर गहरी नाराजगी व्यक्त की। मामले को गंभीरता से न लिए जाने पर इसकी शिकायत शासन स्तर पर भी की जा सकती है। ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने साक्ष्य के रूप में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आमका सहित अन्य गांवों में बसी अवैध कालोनियों के फोटो और वीडियो दिखाए, जिनमें रोक के बाद भी बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। कर्मचारियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। दिशा- निर्देशों का कोई असर नहीं दिख रहा है। सीईओ ने कहा कि इस तरह अवैध कालोनियों पर अंकुश लगाने में सफलता नहीं मिलेगी। प्राधिकरण अवैध कालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.