नोएडा, अगस्त 29 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़ी एक यूपी रोडवेज की बस हादसे का कारण बन गई। शनिवार की सुबह खड़ी बस में एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है और जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से टप्पल अलीगढ़ के रहने वाले धीरज, भरत और भानु अपनी कार से किसी काम से ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। शनिवार की सुबह करीब 6:15 बजे नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के समीप पहुंचे तो एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी एक रोडवेज बस में कार पीछे से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर फंसे तीनों लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद तीनों को नजदीक के एक अस्पता...