धनबाद, अप्रैल 30 -- रेलवे कर्मचारी ट्रैक मेंटेनर एसोसिएशन (आरकेटीए) की ओर से आठवें वेतन आयोग के निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें रिस्ट्रक्चरिंग के तहत ग्रेड-1 वाले ट्रैक मेंटेनेर को 46 सौ रुपए ग्रेड पे देने की मांग की गई। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के मंडल सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरकेटीए के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष वी रवि और महामंत्री प्रकाश जाधव ने निदेशक को जो ज्ञापन सौंपा है, उसमें हार्ड रिस्क भत्ते को 21 हजार रुपए करने, प्रारंभिक ग्रेड पे 19 सौ रुपए, पूर्व की तरह हर गैंग में एक वाटरमैन की नियुक्ति, रात्रि पेट्रोलिंग की कुल दूरी आठ किलोमीटर करने, कीमैन और मेट के रूप में कार्य करने पर स्थापन्न भत्ता के रूप में प्रतिदिन 500 से 1000 रुपए के भुगतान, हर दो किलोमीटर की दूरी पर बिजली, पानी, शौचालय युक्त रेस्ट रूम, वार...