ग्रेड पे समेत लंबित मांगों पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने बनाई रणनीति
देहरादून, अगस्त 2 -- देहरादून। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा देहरादून की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष लाल सिंह रावत की अध्यक्षता में यमुना भवन स्थित संघ कार्यालय में हुई। बैठक में ग्रेड पे, पदोन्नति, वेतन विसंगति और अन्य लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारियों ने दो वर्ष से लंबित ग्रेड पे प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग उठाई। साथ ही विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन पर दबाव बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जिला कार्यकारिणी के विस्तार पर भी सहमति बनी। इस दौरान प्रेमलाल भट्ट, महादेव रावत, चंद्रमोहन रुडियाल, सचिन, विनोद कुमार, हरिप्रकाश, नील प्रसाद उनियाल, बनवारी रावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.