ग्रेड पे के मुद्दे पर शिक्षक एसो.जाएगा न्यायालय
समस्तीपुर, अगस्त 26 -- समस्तीपुर, हिसं। बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन के जिला कमेटी की बैठक बुधवार को सीपीएम कार्यालय परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने की संचालन जिला उपाध्यक्ष विरदेलाल यादव ने किया। बैठक में विरमण तिथि से ग्रेड पे का वित्तीय लाभ से संबंधित मुद्दे को लेकर उच्च न्यायालय में वाद दायर करने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें विश्वामित्र प्रसाद, पवन कुमार शर्मा, विरदेलाल यादव, सुभाष कुमार व ऋषि कुमार शामिल हैं। इसके अलावा प्रधान शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक व विद्यालय अध्यापक सहित सभी कोटि के शिक्षकों को सप्तम वेतन का लाभ दिए जाने को लेकर आंदोलन पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका अद्यतन करने, बकाया अंतर वेतन का भुगतान करने सहित अन्य मुद्दों पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.