ग्रेड पे अंतर मामले में रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र
गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर। एनएफआईआर ने रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (एचआर) को पत्र लिखकर एमएसीपी योजना के तहत ग्रेड पे के अंतर को मंजूर करने की पूरजोर वकालत की है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं सहायक महामंत्री एनएफआईआर विनोद कुमार राय ने इसके लिए एनएफआईआर का नेतृत्व कर रहे डॉ एम राघवैया और पूरी फेडरेशन टीम को धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में फेडरेशन हमेशा की तरह रेलकर्मियों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। महामंत्री ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि फेडरेशन रेलकर्मियों के हक और हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पत्र के बाद 1 जनवरी 2016 के बाद प्रमोट हुए प्रभावित कर्मचारियों को जल्द ही राहत मिलेगी और उनके वित्तीय नुकसान की भरपाई हो सकेगी।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.