रामनगर, नवम्बर 16 -- रामनगर, संवाददाता। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर ब्लॉक का रजत जयंती समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट को एनसीसी 79 बटालियन की स्कूल की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सांसद भट्ट ने स्कूल में संचालित होने वाली 10 मीटर इनडोर राइफल शूटिंग कक्ष का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में सिंड्रेला डांस, सेव गर्ल चाइल्ड, उत्तराखंड के रंग, हीरोज ऑफ नेशन, स्कूल बैंड आदि थे। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। यहां ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, निदेशक डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, प्रणय श्रीवास्तव, आलोकिता श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, प्रधान हज्जन नरगिस आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.