ग्रेट निकोबार बचाने को चला हस्ताक्षर अभियान
फतेहपुर, जून 16 -- फतेहपुर। शहर सहित अन्य कई स्थानों पर कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेसियों का कहना था कि ग्रेट निकोबार में 161 किमी वर्ग एरिया में लगे घने जंगल को काटने की तैयारी है जिससे वहां रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोगो का जनजीवन प्रभावित होगा। लेकिन कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी, जिसके चलते हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में खागा तहसील में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जबकि महाजरी में शकीला बानो, हरिहरगंज में अजय बच्चा व कौसल शुक्ला, सैय्यद बाड़ा में वकील खान के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.