ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान का डिबाई में शुभारंभ
बुलंदशहर, जून 15 -- चौहानपुर स्थित इंजीनियर रवि लोधी के प्रतिष्ठान पर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ग्रेट निकोबार बचाओ डिजिटल हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक अभियान को पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा ग्रेट निकोबार द्वीप के संरक्षण को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसे जनपद बुलंदशहर में तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में हामिद अली, हिम्मत सिंह, रविंद्र कुमार, एडवोकेट विकास कुमार, एडवोकेट आनंद पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, बाबूराम, विनोद कुमार पेंटर, सत्य प्रकाश शर्मा और हाजरा बेगम आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.