कौशाम्बी, जून 14 -- कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को चायल विधानसभा के नगर पंचायत चरवा में ग्रेट निकोबार मेगा प्रोजेक्ट के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को परियोजना के संभावित पर्यावरणीय प्रभावों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से हस्ताक्षर कर समर्थन देने की अपील की। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार मेगा प्रोजेक्ट को विनाश को विकास का नाम देने वाली योजना बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस परियोजना को राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा जरूरतों से जोड़कर प्रस्तुत कर रही है, जबकि इसका वास्तविक उद्देश्य बड़े कॉरपोरेट समूहों को लाभ पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन करने जा रह...