महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, नवीन विषेन। ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित परियोजना के तहत बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई व आदिवासियों के संभावित विस्थापन के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के खुटहा बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित अभियान में कार्यकर्ताओं ने लोगों से समर्थन जुटाया व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण का आह्वान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर इस अभियान को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि ग्रेट निकोबार में बड़े पैमाने पर पेड़ों ...