ग्रेट निकोबार द्वीप बचाने को कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
बलिया, जून 11 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रेट निकोबार द्वीप बचाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कांग्रेस की ओर से गुरुवार को तहसील में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से लोगों को ग्रेट निकोबार द्वीप पर प्रस्तावित विकास परियोजनाओं से होने वाले पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप देश की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है, जहां दुर्लभ वन्यजीव, प्रवासी पक्षी तथा समृद्ध जैव विविधता पाई जाती है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वीप के बड़े हिस्से को औद्योगिक परियोजनाओं के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। इससे प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। यह भी पढ़ें- ग्रेट निकोबार द्वीप के समर्थन में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान लाखों पेड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.