हापुड़, जून 11 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर पालिका और अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर ग्रेट निकोबार द्वीप को बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रतिमा स्थल पर लोगों से बैनर पर हस्ताक्षर करवाए और ग्रेट निकोबार द्वीप को बचाने की अलख जगाई। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए नई दिल्ली से चार गुना बड़ा (161 वर्ग किलोमीटर) अछूता जंगल पूंजीपति मित्रों के हवाले कर रही हैं। जिसके परिणामस्वरूप 1.5 करोड़ पेड़ काट दिए जायेंगे और हजारों सालों से रह रही जनजातियां बेघर कर दी जाएंगी। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों ...