गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में ग्रेट निकोबार द्वीप को कॉरपोरेट को सौंपने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। पार्टी के कैंप कार्यालय चारू चंदपुरी और वार्ड संख्या-18 झरना टोला में अभियान चलाकर आम जनता से हस्ताक्षर कराकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। रवि निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप के बड़े हिस्से को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की तैयारी कर रही है। इस कदम से द्वीप की प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि उनका यह हस्ताक्षर अभियान प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जनसमर्थन जुटाने का प्रयास है। यह भी पढ़ें- पेड़ों की कटाई के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान इस दौरान प्रदेश सचिव दिलीप कुमा...