बिजनौर, सितम्बर 14 -- ग्रेट इंडियन अकादमी के होनहार खिलाड़ियों ने नेशनल नाइन-ओ-साइड फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता के अंडर -14 एवं अंडर - वर्ग में विद्यालय के खिलाड़ियों ने देश भर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच अपने खेल कौशल, अनुशासन और जुझारुपन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र अबुजर, कक्षा 8 के छात्र मोहम्मद समर एवं काव्यांश तथा कक्षा 5 के छात्र ईसा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। टीम के शानदार प्रदर्शन में अबुजर का योगदान विशेष रूप से रहा। यह भी पढ़ें- वोविनाम चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले कोच गुलशन कुमार सम्मानित जिसे प्रतियोगिता में टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में स्थान मिला। विद्यालय के प्रधान...