प्रयागराज, फरवरी 25 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मानवविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. खिरोद चंद्र मोहाराणा को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद से 20 लाख रुपये का शोध अनुदान प्राप्त हुआ है। 'अंडमान द्वीप समूह के महान अंडमानी लोगों के बीच बहु-प्रजाति उलझनें और सतत आजीविका डिजाइन' विषय पर परियोजना अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के ग्रेट अंडमानी समुदाय की सतत आजीविका और सशक्तीकरण पर केंद्रित है। शोध में मानव और गैर-मानव प्रजातियों के संबंधों, स्थानीय पारिस्थितिकी तथा सांस्कृतिक संरक्षण पर कार्य होगा। क्षेत्रीय अध्ययन और सहभागी अवलोकन के माध्यम से नीति-निर्माण संबंधी सुझाव भी दिए जाएंगे। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन को इस उपलब्धि का श्रेय दिया गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. राहुल पटेल ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.