गुरुग्राम, मार्च 16 -- गुरुग्राम में ग्रेटर एसपीआर के निर्माण के लिए 14 गांवों की 670 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की योजना अगले एक सप्ताह में इस जमीन के अधिग्रहण के मुआवजा की घोषणा कर जमीन अपने कब्जे में लेने की है। जमीन की एवज में करीब छह हजार करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। भूमि अधिग्रहण विभाग की तरफ से इस मुख्य सड़क के निर्माण के लिए दो चरणों में जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। पहले चरण में गांव बहरामपुर की 26.38 एकड़, उल्लावास की 17.181 एकड़, कादरपुर की 76.937 एकड़, मैदावास की 49.775 एकड़, धुमसपुर की 54.481 एकड़, बादशाहपुर की 51.681 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। करीब 276 एकड़ इस जमीन के अधिग्रहण के लिए दो दिन पहले एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह की अध्यक्षता में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.