ग्रेटर फरीदाबाद से कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- फरीदाबाद, अमित भाटिया। कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों को सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने के मामले में बारामुला पुलिस ने ग्रेटर फरीदाबाद से राकेश हांडू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बारामुला रवाना हो गई। राकेश हांडू पर आरोप है कि अगस्त में सोशल मीडिया पर कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों को धमकी देने वाले संदेश प्रसारित करने में उसकी भूमिका थी। ये कर्मचारी प्रधानमंत्री के विशेष रोजगार पैकेज के तहत घाटी में नियुक्त हैं। धमकी भरे संदेश सामने आने के बाद कर्मचारियों के बीच चिंता का माहौल बना था।फरीदाबाद पुलिस के अनुसार राकेश हांडू यहां ग्रेटर फरीदाबाद की एक सोसायटी में पिछले करीब तीन साल से किराए पर रह रहा था। उसका यहां कार क्लीनिंग का काम था। यहां उसकी बेटी और पत्नी साथ रहती थी। हालांकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.