फरीदाबाद, फरवरी 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पार्क की समस्या से जूझ रहे ग्रेटर फरीदाबाद वासियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से करीब तीन एकड़ में नया पार्क बनाने की योजना तैयार की गई है। इससे आसपास के हजारों परिवारों को घर के नजदीक हरियाली और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जाएगा। यह नए सेक्टर का पहला बड़ा पार्क होगा। ग्रेटर फरीदाबाद को नोएडा, गुरुग्राम की तर्ज पर नए शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां करीब 100 से अधिक सोसाइटियां बस चुकी हैं। इनमें लाखों लोग निवास करते हैं। नए शहर में छोटे पार्क है। लेकिन अब तक सेक्टर में बड़े पार्क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिल पाता है। ऐसे में ग्रेटर फरीदराबाद वासियों को सैर, व्यायाम...