फरीदाबाद, मार्च 12 -- फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में मास्टर रोड के साथ बनाई जा रही सर्विस रोड पर एचएसवीपी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार द्वारा सर्विस रोड के बीच बिजली के हाई-वोल्टेज खंभों को हटाए बिना ही सड़क का निर्माण कर दिया गया है। इंजीनियरिंग का यह अनोखा नमूना अब राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। शहर में नहरपार क्षेत्र ग्रेटर फरीदाबाद के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। यहां 150 से अधिक छोटी-बड़ी हाईराइज सोसाइटियां बनी है। इनमें लाखों लोग निवास करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए यहां करीब 20 किलोमीटर लंबी मास्टर रोड बनी है। इस पर अभी से वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में भविष्य में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने डेढ साल पहले मास्टर रोड के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.