ग्रेटर फरीदाबाद में नमो भारत का रूट बदलेगा, अब इन जगहों से गुजरेगी ट्रेन, कहां-कहां स्टेशन
धनंजय चौहान, सितम्बर 13 -- ग्रेटर फरीदाबाद में प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर के रूट में बदलाव की तैयारी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पहले तय किए गए रूट में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है। नए प्रस्ताव के मुताबिक नमो भारत का अधिकांश हिस्सा मास्टर रोड के साथ से गुजरेगा, जिससे सेक्टर-80 के पास लगभग आठ एकड़ व्यावसायिक जमीन बच सकेगी। दरअसल, ग्रेटर फरीदाबाद में नमो भारत के रूट को लेकर प्रारंभिक स्तर पर जो योजना तैयार की गई थी, उसमें सेक्टर-80 के पास एचएसवीपी की करीब आठ एकड़ जमीन का हिस्सा शामिल था। यह जमीन व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्धारित है। ऐसे में इस जमीन से नमो भारत का रूट निकालने पर एचएसवीपी को राजस्व का नुकसान होने की आशंका जताई गई। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने रूट में बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.