फरीदाबाद, अप्रैल 19 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। चोर ग्रेटर फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर एक निजी बैंक के शाखा प्रबंधक की कारकेसाथ-साथ दो अन्य कारों के शीशे तोड़कर लैपटाॅप,नगदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लेगए। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित लोगों की शिकायतों पर चोरी के मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-84 निवासी प्रशांत शेखर 17 अप्रैल की शाम को अपनी कार को चांदीवाला बाग चौक के पास खड़ा कर स्टोर से सामान लेने गए थे। जब वे वापस आए तो कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। चोर कार से बैग, जरूरी दस्तावेज,एटीएम कार्ड और करीब 50 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। इसी तरह चोर 17 अप्रैल की रात को सेक्टर-86 निवासी परीक्षित राय की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात रॉयल हिल्स सोसाइटी के पास की की है। पीडित वहां कार...