संदीप त्रिपाठी, फरवरी 4 -- करीब 15 दिन पहले पूर्व ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर युवराज की बेसमेंट के गड्ढे में कार के ऊपर बैठ लोगों को पुकारने तथा पुलिस के पहुंचने के बावजूद रेस्क्यू के अभाव में उसने दम तोड़ दिया था। इस घटना से सबक लेते हुए कुशीनगर एसपी ने जिले के पुलिस कर्मियों को गहरे पानी में डूब रहे लोगों को बचाने के लिए तैयार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रत्येक थानेदार को दो-दो लाइफ जैकेट मुहैया कराने का निर्णय लिया है। जिसे मंगवाने का आर्डर भी दे दिया है। इसी के साथ एसपी ने तय किया है कि सभी थानेदार व उनके दो-दो हमराहियों को जिला स्टेडियम के तरणताल में तैराकी सिखाएंगे। ग्रेटर नोएडा के साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की गाड़ी घने कोहरे में 16 जनवरी की रात पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई थी। युवराज अपनी कार की छत पर चढ़ कर फोन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.