ग्रेटर नोएडा, मार्च 16 -- जेवर एयरपोर्ट तक जाने वाली अधूरी पड़ी 60 मीटर सड़क के काम में तेजी आने की उम्मीद है। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने दयानतपुर में फंसी जमीन की किसानों की सहमति के बाद खरीद शुरू कर दी है। इससे दयानतपुर में फंसे पेच का रास्ता भी साफ हो गया है। सड़क के बनने से शहर के लोगों को फायदा होगा। ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर चौड़ी सड़क गुजर रही है। यह सड़क करीब 40 किलोमीटर लंबी है, जो सीधे जेवर एयरपोर्ट तक जाती है। यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट पर EV चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार, एक बार में 98 गाड़ी होंगी चार्ज करीब 36 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन चार किलोमीटर का पेच तीन टुकड़ों में अधूरा पड़ा है। पहला पेच सलारपुर अंडरपास से पहले दनकौर के पास अधूरा है। दावा है कि किसान से जमीन के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.