ग्रेटर नोएडा शूटिंग प्रतियोगिता में ब्रह्मादेवी की छात्राओं ने जीते 18 पदक
हापुड़, जुलाई 25 -- ग्रेटर नोएडा में आयोजित सीबीएसई नार्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हापुड़ की 23 छात्राओं ने भाग लेकर 18 पदक जीते। इनमें 13 छात्राओं ने आगामी सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाइ होकर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा शूटिंग प्रतियोगिता में 23 छात्राओं ने शूटिंग कोच के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने 7 गोल्ड, 7 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज समेत 18 पदक जीतकर नाम चमकाया। अंडर 14 राइफल में वीनर ट्रॉफी, अंडर 19 पिस्टल में वीनर ट्रॉफी, अंडर 17 राइफल प्रथम रनरप ट्रॉफी, अंडर 14 पिस्टल में प्रथम रनरप ट्रॉफी जीती है। यह भी पढ़ें- Bareily News: सीबीएसई जोनल टेनिस में आल्मा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.