नोएडा, जुलाई 23 -- नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के अधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट के बारे में बुधवार को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया। एनएमआरसी का दावा है कि पीआईबी ने रूट के लिए अपनी मंजूरी दे दी। अब मंत्रालय से मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। ऐसे में डेढ़ महीने में इस रूट को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने बुधवार दोपहर करीब ढाई से चार बजे तक पीआईबी के समक्ष ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। प्रस्तुतिकरण में मेट्रो की जरूरत, बजट समेत अन्य बिंदुओं पर बातें रखीं। बैठक में पीआईबी के अधिकारियों की ओर से अलग-अलग बिंदुओं को लेकर सवाल किए गए, जिनका प्रबंध निदेशक ने जवाब दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्...