ग्रेटर नोएडा, दिसम्बर 13 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए गुड न्यूज है। यहां गौड़ सिटी- वन और टू के बीच स्थित सड़क पर यू-टर्न का निर्माण जल्द किया जाएगा। इसके बनने से आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले करीब डेढ़ लाख लोगों को फायदा होगा। वहीं, वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए यहां सर्विस मार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, सर्विस मार्ग की चौड़ाई पांच मीटर हो जाएगी। इससे दो वाहन आराम से आ जा सकेंगे। अभी यह सड़क साढ़े तीन मीटर चौड़ी है। गौर सिटी-वन और टू की 20 से अधिक सोसाइटी में रहने वाले लोगों के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद की तरफ जाने वाले लोग भी इस रास्ते से होकर आवाजाही करते हैं। सुबह से लेकर देर रात तक ट्रैफिक का दबाव होने की वजह से कई बार जाम की स्थिति पैदा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.