ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 19 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के खोदना कलां और वैदपुरा में अवैध रूप से बन रहे कई आवासीय भवनों को प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को सील कर दिया। इन भवनों में करीब 300 फ्लैट बन रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में इन दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी को शिकायत मिली थी कि अधिसूचित क्षेत्र के वैदपुरा और खोदना कलां गांव में अवैध रूप से बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। उनके निर्देश पर प्राधिकरण के परियोजना विभाग की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो शिकायत सही पाई गई। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि शनिवार को वर्क सर्किल-दो के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने वैदपुरा गांव के खसरा संख्या- 332, 333, 334 और 615 पर अवैध रूप से बन रहे बहुमंज...