नोएडा, मार्च 22 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए 130 मीटर चौड़ी सड़क को सीधे जोड़ने के लिए एक नई सड़क का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। ऐस सिटी गोलचक्कर सेक्टर-तीन के पास से शुरू होने वाली 80 मीटर चौड़ी इस सड़क का काम तीन माह में पूरा होगा। इसके अलावा जल निकासी के लिए नाले का भी निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक इस सड़क के बनकर तैयार हो जाने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-तीन के पास से 60 मीटर चौड़ी सड़क जो बिसरख, चारमूर्ति चौक और गाजियाबाद को जोड़ती है, से नॉलेज पार्क-पांच के पास 130 मीटर चौड़ी सड़क पर सीधे पहुंचना आसान हो जाएगा।सेक्टर के लोगों के साथ आसपास के गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। इस नए मार्ग की लंबाई लगभग 2200 मीटर है। बारिश शुरू होने से पहले इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.