नोएडा, नवम्बर 12 -- नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट पर चलने वाली मेट्रो के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद करीब 16 साल से चला आ रहा मेट्रो का सपना साकार होने जा रहा है। यह एक्वा लाइन का एक्सटेंशन रूट होगा। नोएडा के सेक्टर-51 से शुरू होकर ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 किसान चौक तक यह मेट्रो चलेगी। 8.4 किलोमीटर लंबा यह पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड होगा। इस हिस्से में पांच मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। केंद्र में पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की मंजूरी इस मेट्रो लाइन को पहले ही मिल चुकी थी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल जाने के बाद अब इस रूट के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा और मेट्रो का निर्माण प्रारम्भ होगा। इसे चार साल में पूरा किया जाएगा। इस पर 23...