ग्रेटर नोएडा, मार्च 13 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने की कवायद तेज कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यहां की पांच प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने के लिए टेंडर जारी कर कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। इस काम पर 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। अधिकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2 में 18 मीटर सड़क को चौड़ा करने के साथ आरसीसी नाली बनाई जाएगी। इससे आवागमन सुगम होने के साथ जल निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त हो जाएगी। वहीं, सेक्टर-2 और तीन के गोलचक्कर से तुस्याना कट तक की सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-2 और तीन के गोलचक्कर से गौड़ सिटी गोलचक्कर की तरफ जाने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। नॉलेज पार्क- 5 फेज-1 में 24 और 30 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में चौड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.