ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में कुत्तों के डर से नौकरानियों ने छोड़ा काम, डिलीवरी बॉय भी परेशान
ग्रेटर नोएडा, जुलाई 13 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-1 स्थित लोटस विला में लावारिस कुत्तों से परेशान घरेलू सहायिकाओं ने रविवार को काम छोड़कर मेन एंट्री गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कुत्तों को नहीं हटाया जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगी। लोटस विला सोसाइटी में करीब 512 विला हैं। अमूमन हर घर में घरेलू सहायिकाएं काम करती हैं। आरोप है कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के कारण प्रवेश कर पाना मुश्किल होता है। यहां लावारिस कुत्ते कई घरेलू सहायिकाओं और डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- कॉलेजों में आवारा कुत्तों से रक्षा के क्या हुए हैं इंतजाम? UGC ने मांगी रिपोर्ट कुत्ते ने शनिवार को भी एक घरेलू सहायिका को काट लिया। एक सप्ताह में यह ऐसी तीसरी घटना थी। इसके विरोध में घरेलू सहायिकाएं रविवार को लामबंद हुईं। कुत्तों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.