नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- केंद्र सरकार ने NCR में रहने वाले लोगों को एक बड़ी सौगात देते हुए बुधवार को 'एक्वा लाइन' मेट्रो रूट के एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी, जो कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह मेट्रो प्रोजेक्ट नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक जाएगा और इसकी लंबाई करीब 8.449 किलोमीटर होगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,390 करोड़ रुपए है और इस मार्ग पर कुल 5 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। रेलमंत्री ने बताया कि इस नई लाइन की वजह से शहरी कनेक्टिविटी बेहतर होगी, यात्रा का समय घटेगा और पर्थला चौक, गौड़ सिटी तथा एक मूर्ति सर्कल पर ट्रैफिक की भीड़ कम होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एक्वा लाइन का एक्सटेंशन रूट होगा और ...