ग्रेटर नोएडा में 6-लेन की बनेगी यह सड़क; ऐच्छर टी-पॉइंट होगा बंद, बनेंगे दो नए यू-टर्न
ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 4 -- ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 आईटीबीपी गोलचक्कर से नटो की मड़ैया तक की सड़क को छह लेन का किया जाएगा। इस रास्ते पर स्थित ऐच्छर टी पॉइंट को बंद कर दो यूटर्न बनाए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सर्वेक्षण के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि आईटीबीपी गोलचक्कर से नटो की मड़ैया गोलचक्कर तक की सड़क अभी चार लेन की है। योजना के तहत सेंट्रल वर्ज की चौड़ाई कम कर दोनों तरफ एक-एक नई लेन बनाई जाएगी। इसके बाद यह सड़क छह लेन की हो जाएगी। इससे जाम की समस्या दूर हो जाएगी। अभी ऐच्छर टी-पॉइंट के पास बड़ी संख्या में लोग गलत दिशा में चलते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। इस रास्ते से होकर साइट-4 स्थित ग्रांड वेनिस मॉल और फैक्ट्रियों में जाने वाले लोग टी-पॉइंट से गलत दिशा में वाहन चलाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.