निशांत, फरवरी 15 -- ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में रविवार को एक 3 वर्षीय बच्चे की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह गड्ढा सरकारी जमीन पर बना था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि ये हादसा अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुआ है।खेल-खेल में गड्ढे में जा गिरा मासूम दलेलगढ़ गांव निवासी अनिल की बेटी अंजलि कुछ दिन पहले ही अपने ससुराल सिकंदराबाद से अपने 3 वर्षीय बेटे देवांश और बेटी के साथ मायके आई थीं। रविवार को घर के पास स्थित मंदिर में महाशिवरात्रि पर भंडारे का आयोजन चल रहा था, जिसमें परिवार के लोग बच्चों के साथ शामिल होने गए थे। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम देवांश पास ही सरकारी जमीन पर बने गहरे गड्ढे में भरे पानी में गिर गया। यह भी पढ़ें- ये हादसा नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.