ग्रेटर नोएडा, मई 4 -- गौतमबुद्ध नगर में रहने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम अगले कुछ महीनों में ग्रेटर नोएडा में भी स्थायी रूप से रहना शुरू कर देगी। एनडीआरएफ के जवानों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सेक्टर ओमिक्रोन-1ए की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में फ्लैटों की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर जिले में आपदा की स्थिति में एनडीआरएफ के जवान जल्द मौके पर पहुंच जाएंगे। ग्रेटर नोएडा विकास बोर्ड ने एनडीआरएफ के लिए सेक्टर ओमीक्रॉन-1ए स्थित बहुमंजिला इमारत लोहिया आवास में 20 एलआईजी और 10 एमआईजी फ्लैट किराये पर देने की अनुमति प्रदान कर दी है। सभी फ्लैट किराये पर दिए जाएंगे। जवानों को जितना एचआरए मिलता है, उतना जमा करना होगा। इससे आवास की किल्लत दूर होगी। साथ ही जरूरत होने पर सामान रखने के लिए भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.