नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में विश्व का सबसे बड़ा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सम्मेलन, वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स 2.0 आयोजित करेगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में 40 से अधिक देशों के 10,000 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस बार 'नेशन बिल्डिंग से वैश्विक सहयोग तक: विश्वास को मजबूत करना, विकास को सक्षम बनाना' सम्मेलन की थीम है। इसमें 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ता 50 से अधिक सत्रों में लेखा पेशे के भविष्य, डिजिटल वित्त, पूंजी बाजार, सतत विकास और वैश्विक आर्थिक बदलाव जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री, संवैधानिक पदाधिकारी, नियामक प्रमुख और उद्योग जगत के नेता शामिल होंगे। आईस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.