ग्रेटर नोएडा में सितंबर से कैमरे लगने शुरू होंगे
नोएडा, जुलाई 25 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। सेफ सिटी और आधुनिक यातायात प्रबंधन परियोजना के तहत ग्रेटर नोएडा में कैमरे लगाने की बहुप्रतीक्षित परियोजना में अब तेजी आने की उम्मीद है। बजट बढ़ाने के बाद प्राधिकरण ने नई निविदा जारी कर दी है। कंपनी का चयन कर इस साल जमीनी स्तर पर काम शुरू करने का दावा किया जा रहा है। परियोजना का बजट 227.60 करोड़ से बढ़ाकर 257.71 करोड़ रुपये कर दिया गया है। अधिकारी के मुताबिक इच्छुक कंपनियां 25 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। तकनीकी और वित्तीय और वित्तीय आधार पर चयनित कंपनी को 15 महीने यानी सवा साल में काम पूरा करना होगा। साथ ही 5 सालों तक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी। ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट इलाके में 350 स्थानों पर 2700 कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए यातायात पुलिस की मदद से पहले ही जगह चिह्नित की जा चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.