बुलंदशहर, फरवरी 2 -- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की बुलंदशहर शाखा ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्वस्तरीय सम्मेलन वोफा 2.0 में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। सीआईआरसी क्षेत्र में पहली बार आयोजित इस ऐतिहासिक समागम में बुलंदशहर से 50 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। 30 जनवरी से एक फरवरी तक चले इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में देश-विदेश के लगभग 10 हजार चार्टर्ड अकाउंटेंट्स जुटे। यह अब तक के सबसे बड़े प्रोफेशनल आयोजनों में से एक रहा। बुलंदशहर शाखा के चेयरमैन सीए पीयूष गर्ग ने बताया कि इस मंच पर जिले के सदस्यों ने वैश्विक आर्थिक बदलावों और तकनीक के समावेश पर गहन चर्चा की। इस बार खास बात यह रही कि सम्मेलन में न केवल अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, बल्कि सीए फाइनल के छात्रों को भी शामिल होने का मौका मिला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.