ग्रेटर नोएडा, मई 3 -- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने सिटी बस सेवा के रूप में 15 इलेक्ट्रिक बसें चार मार्गों पर चलाने को मंजूरी दे दी है। इन बसों का संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा। फिलहाल इसे छह माह के लिए शुरू किया जा रहा है। पर्याप्त सवारी मिलने पर नए मार्ग चिन्हित कर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। अधिकारी के मुताबिक, इन बसों के संचालन पर छह माह में 1.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इस राशि को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा। यह भी पढ़ें- नोएडा से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, हापुड़ बाईपास से आगे बनेगी 15 KM लंबी सड़कये होंगे चारों रूट * पहला रूट चार मूर्ति चौक से सूरजपुर टी पॉइंट और परी चौक होते हुए जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक होगा। इस मार्ग पर 4 बसें चलेंगी। * दूसरा रूट चार मूर्ति चौक से 130 मीटर चौड़ी सड़क और र...